गोण्डा।
इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र के जय प्रभा ग्राम जानकीनगर स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कालेज में नौ दिवसीय रामकथा का भव्य शुभारम्भ आज हुआ। पूज्य राजन जी महाराज के श्रीमुख से यहां कथा का आरंभ किया गया। राजन जी महाराज ने विशाल आयोजन के लिए कथा आयोजक आलोक दास जी महाराज की सराहना की। कहा कि इतनी बड़ी व्यवस्था कथा में हमने पहली बार देखी है। हवाई दृश्य में देखा तो ऐसा लगा कि आयोजक ने जय प्रभा ग्राम को कुम्भ बना दिया है।
कथा में उन्होंने आगे कहा कि जिसे सुनने के बाद जीवन की थकान खत्म हो जाये वही भगवान की कथा है। विपरीत परिस्थिति में भी जिसे सुनने के बाद सब दुख खत्म हो जाये वही कथा है। भगवान की कृपा के बिना उनके कथा के श्रवण का अवसर कभी नही मिलता है। कथा में जाने से मन स्वक्छ व शांत हो जाता है। कथा सुनने से सौ जन्मों की व्यथा मिट जाती है। शुद्ध मन से कथा सुनिए। कथा ही आपके जीवन की मनोकामना को पूर्ण करती है। कामना ऐसी होनी चाहिए जिससे किसी का अहित न हो। भगवान की कथा कामधेनु है। सज्जनों के लिए कथा संजीवनी बूटी है। अंत मे आरती के साथ प्रथम दिवस के कथा का समापन हुवा।
ट्रस्ट के पदाधिकारी अरविंद शुक्ला ने बताया कि 25 नवंबर तक यह कथा होना है। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कथा समापन के बाद 26 व 27 नवंबर को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद 28 नवंबर को सुबह 8 बजे से पूरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
इनसेट----
बाबा रामदेव व पं0 धीरेंद्र शास्त्री ने व्यक्त किये विचार---
प्रथम दिवस के कथा का भव्य शुभारम्भ बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व पतंजलि योगपीठ के अध्यक्ष बाबा रामदेव के मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर आलोक दास जी महाराज (अध्यक्ष श्री श्यामा श्याम जू ट्रस्ट) सहित उनके पिता व भाई भी अनेक संतो के साथ मौजूद रहे। इस दौरान मेंहनौन विधायक विनय द्विवेदी भी यहां उपस्थित रहे। आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन हुआ।
बाबा रामेदेव ने मंच से कहा कि यह बहुत विशाल कथा है, ऐसी कथा शायद गोण्डा में कभी नही हुवा होगा। गोण्डा जनपद के लिए इस कथा ने बहुत बड़ा उत्सव बनाया। इस कथा की चर्चा सिर्फ गोण्डा में नही बल्कि पूरे देश व दुनिया मे हो रही है। उन्होने कहा कि आयोजक आलोक दास सनातन के लिए उभरता हुआ सितारा है। उन्होंने कहा कि सनातान धर्म का अर्थ है ‘शाश्वत’ या ‘सदा बना रहने वाला नियम’, जिसका न कोई आदि है और न अंत है।
इसी क्रम में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा की यहां का यह भव्य कार्यक्रम और सनातन व संतो का रूतबा देखकर विरोधियों के छाती पर सांप लोट गया होगा। कहा कि अभी तो यह मात्र ट्रेलर है पूरी पिक्चर तो अभी बाकी है। उन्होने आयोजक आलोक दास की सराहना करते हुए कहा कि अभी उनकी पूरी झांकी तो आगे बाकी है। आगे देखिए कहाँ तक वह जाएगें, यह पता नहीं है। कहा कि पहले लोग संतों को सिर्फ मांगने वाले समझते थे लेकिन अब संत देने वाले दाता हो चुके है। संतों का भी अब दबदबा दिखता है।
संतो की कृपा के बिना कुछ भी होना असम्भव है। उन्होंने सभी हिन्दुओं को एक होने की सलाह दी। आगामी दिनों में गोण्डा में होने वाले अपने धार्मिक प्रवचन के विरोध पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "विरोध होना स्वाभाविक है और इसके पीछे एक तर्क उन्होंने दिया। कहा कि पहले जब यज्ञ होते थे, तो राक्षस उनमें हड्डियाँ डालते थे। आज उसी तरह के लोग हड्डियो की जगह सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हैं और धार्मिक आयोजन में बाधक बनने का प्रयास करते हैं। तब में और अब में बस इतना ही अंतर है। उन्होंने स्रोताओं के बीच उद्घोष करते हुए कहा की जाति पाति की करो बिदाई, हम सब है भाई भाई। अन्य तमाम आगंतुकों ने भी मंच से अपने विचार व्यक्त किये।।
कोई टिप्पणी नहीं:
टिप्पणी लिखें (Comment)