ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

आजमगढ़ : भाजपा नेता जय प्रकाश जायसवाल ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बैठक

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

  

 ।।सिद्धेश्वर पाण्डेय।।
  दो टूक ,आजमगढ़ । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला महामंत्री जय प्रकाश जायसवाल ने  मंगलवार को क्षेत्र के पवई और अहरौला विकास खंड के विभिन्न गांवों में बैठक किया।बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को त्रुटि वश मतदाता सूची में कटे हुए नामों को घर घर जा कर जोड़ने की नसीहत दिया।
 क्षेत्र के गोधना, मैगना, बाग बहार मिल्कीपुर आदि बाजारों में शक्तिकेंद्र संयोजक और पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ की गई बैठक में जय प्रकाश जायसवाल ने कहा कि एस आई आर का तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है इस अंतिम चरण में जो भी मतदाता किसी भी कारण से मतदाता सूची में नहीं आ सके है भाजपा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे घर घर जा कर उनका एस आई आर फार्म भरवाकर सरकार द्वारा नियुक्त बीएलओ को तय समय सीमा के अंदर प्रेषित कर दे और उनका सहयोग भी करें।
 बैठक में प्रमुख रूप से धरणीधर पांडेय आदि रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें