ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: वायु प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त, नोएडा में यमुना पुस्ता मार्ग का किया निरीक्षण, धूल और मलबा हटाने के निर्देश!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: वायु प्रदूषण पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सख्त, नोएडा में यमुना पुस्ता मार्ग का किया निरीक्षण, धूल और मलबा हटाने के निर्देश!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक सड़क का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को सफाई और प्रदूषण नियंत्रण के उपाय तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश

दो टूक//नोएडा, 16 नवंबर 2026। दिल्ली-एनसीआर में लगातार गंभीर बनी वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गौतमबुद्धनगर में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों को लेकर सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने मुख्य पर्यावरण अधिकारी राधेश्याम के साथ जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा स्थिति की समीक्षा की और प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान बोर्ड अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह ने जिलाधिकारी से जनपद में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति, प्रदूषण की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों और विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरके सिंह से भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए उठाए जा रहे कदमों पर विचार-विमर्श किया गया।

इसके बाद बोर्ड अध्यक्ष ने नोएडा क्षेत्र में यमुना पुस्ता मार्ग पर सेक्टर-94 से सेक्टर-135 तक पहुंचकर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर धूल-मिट्टी, सफाई व्यवस्था और निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) अपशिष्ट के निस्तारण से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क की मरम्मत कराने, जमा धूल-मिट्टी की नियमित सफाई सुनिश्चित करने और निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले मलबे का उचित तरीके से निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सड़कों पर जमा धूल और निर्माण कार्यों से निकलने वाला मलबा वायु प्रदूषण बढ़ाने का प्रमुख कारण बन सकता है। ऐसे में इनकी समयबद्ध सफाई और उचित निस्तारण बेहद जरूरी है। उन्होंने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश को यमुना पुस्ता मार्ग पर समुचित साफ-सफाई, धूल नियंत्रण और सड़क के आवश्यक रखरखाव के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू होने और वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को पूरी गंभीरता से काम करना होगा। प्रदूषण नियंत्रण के लिए केवल एक विभाग की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और समन्वय जरूरी है। उन्होंने निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर देते हुए स्पष्ट किया कि प्रदूषण नियंत्रण के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, सहायक अभियंता मुकेश कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नोएडा क्षेत्रीय अधिकारी रितेश कुमार तिवारी, ग्रेटर नोएडा के क्षेत्रीय अधिकारी विकास मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें