ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

लखनऊ : श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सनातन एकता का दिखा संगम।।||Lucknow: A wave of faith surged in the Sri Ram Katha, a confluence of eternal unity was seen.||

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।
लखनऊ : 
श्रीराम कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब, सनातन एकता का दिखा संगम।।
◆भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को कथावाचक प्रशांत जी महाराज जी का मिला आशीर्वाद।।
दो टूक : लखनऊ के आशियाना क्षेत्र के रजनीखंड में आयोजित भव्य दिव्य श्रीराम कथा में भक्ति, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। 
विस्तार : 
आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के सातवें दिन सोमवार को अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक पूज्य प्रशांत जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की महिमा का रसपान करा रहे हैं। प्रतिदिन की आज भी कथा स्थल प्रतिदिन जय श्रीराम के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंज रहा। आस्था विश्वास और  सनातन लगाव से श्रोतागणों से कथा पाण्डाल भरा हुआ था
आशियाना क्षेत्र के सेकेंड रजनीखंड, शारदा नगर स्थित सेंट एंस कॉन्वेंट स्कूल के सामने 10 नवंबर से 18 नवंबर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। प्रतिदिन शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक चल रही कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त कर रहे हैं। 19 नवंबर को भव्य प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
श्रीराम कथा के इस धार्मिक आयोजन में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ जनप्रतिनिधियों, सभासदों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं समाजसेवियों की सहभागिता देखने को मिल रही है। आयोजन समिति की ओर से विशिष्ट अतिथियों को सनातनी फटका पहनाकर और रामदरबार का चित्र भेंटकर सम्मानित किया जा रहा है।
इसी क्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह विशेष आमंत्रण पर कथा में शामिल हुए। सनातन एकता मंच के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने उन्हें सनातनी फटका पहनाकर तथा रामदरबार का चित्र भेंटकर मंच पर भव्य सम्मान किया।
वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कथावाचक पूज्य प्रशांत जी महाराज को रामनामी एवं श्यामनामी फटका पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री तथा संयुक्त सचिव कमल नयन मिश्रा भी मौजूद रहे।
आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और आपसी एकता का संदेश दिया जा रहा है। सनातन एकता मंच के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने क्षेत्रवासियों और धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा श्रवण करने की अपील की है।
◆श्रीराम कथा में श्रोताओं का उमड़ा जनसैलाब।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें