ताज़ा अपडेट
ताज़ा ख़बर
दो टूक मीडिया पर पढ़ें उत्तर प्रदेश और देश-दुनिया की निष्पक्ष और जमीनी खबरें। लखनऊ, गोण्डा, बलिया, आजमगढ़, अम्बेडकरनगर समेत सभी जिलों की ग्राउंड रिपोर्ट। ई-पेपर पढ़ने के लिए ऊपर दिए गए ई-पेपर बटन पर क्लिक करें।

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर के शनि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ भव्य राम दरबार, अशोक भाटी ने की पूजा-अर्चना!!

फ़ॉन्ट आकार:
ख़बर की बड़ी बातें:
  • दो टूक मीडिया की ख़ास ग्राउंड रिपोर्ट और ताज़ा अपडेट।
  • घटना/मुद्दे से जुड़े सभी मुख्य पहलुओं की निष्पक्ष पड़ताल।
  • पूरी खबर नीचे विस्तार से पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें।

गौतमबुद्धनगर: सलारपुर के शनि मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित हुआ भव्य राम दरबार, अशोक भाटी ने की पूजा-अर्चना!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा, 23 नवंबर 2026। नोएडा के सलारपुर गांव में बाल सागर स्कूल के समीप स्थित प्राचीन शनि मंदिर प्रांगण में बैकुंठ चतुर्दशी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम दरबार की भव्य मूर्ति स्थापना का धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर भगवान श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे और धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पूजा-अर्चना की।

मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं ने जिलाध्यक्ष अशोक भाटी का पुष्पमालाएं पहनाकर तथा श्रीराम पटका भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा विश्वनाथ प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर शनि मंदिर से शिव मंदिर तक ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य धार्मिक परिक्रमा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में माता-बहनों और श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। इसके उपरांत विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम दरबार की मूर्तियों की स्थापना की गई।

मूर्ति स्थापना का पवित्र धार्मिक अनुष्ठान पंडित दुर्गा प्रसाद शास्त्री एवं पंडित राजेश मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया। पूरा कार्यक्रम मंदिर के महंत केशवानंद जी के सानिध्य में आयोजित हुआ, जबकि चंद्रशेखर गिरी जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाया।

इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए विशेष यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इसमें कुल देवता, इष्ट देवता, पितृ देवता, माता-पिता, गुरुजनों एवं नवग्रहों के निमित्त तथा गायत्री मंत्र के साथ विधिवत आहुतियां अर्पित की गईं। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में भाग लेकर क्षेत्र और समाज के कल्याण की कामना की।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अशोक भाटी ने कहा कि सलारपुर के शनि मंदिर प्रांगण में लगातार धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से आस्था का केंद्र विकसित हो रहा है। मंदिर परिसर में पहले से ही राधा-कृष्ण, मां भगवती, शिव परिवार, पीपलेश्वर हनुमान जी एवं संतोषी मां की मूर्तियां स्थापित हैं। अब भगवान श्रीराम दरबार की स्थापना होने से मंदिर की धार्मिक गरिमा और बढ़ गई है। इससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को एक ही परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं के दर्शन एवं पूजा-अर्चना का सौभाग्य प्राप्त होगा। भगवान श्रीराम के आदर्श समाज को मर्यादा, सेवा, त्याग और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस धार्मिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

इस भव्य धार्मिक आयोजन में धर्मेंद्र सिंह, सतीश भड़ाना, बलजीत भड़ाना, बिंटू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक आस्था, वैदिक परंपरा और सामाजिक एकजुटता के संगम के रूप में आयोजित इस कार्यक्रम ने पूरे सलारपुर क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

टिप्पणी लिखें (Comment)


दो टूक का WhatsApp चैनल फॉलो करें