शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

लखनऊ : PGI क्षेत्र में UPSSF जवान पर हमला,सिर पर लोहे के कड़े से वार कर किया लहूलुहान।।||Lucknow: UPSSF jawan attacked in PGI area, hit on head with an iron rod, leaving him bleeding.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
PGI क्षेत्र में UPSSF जवान पर हमला,सिर पर लोहे के कड़े से वार कर किया लहूलुहान।।
दो टूक : लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कालिंदी मोड़ पर सड़क हादसे के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि एक यूपीएसएसएफ जवान पर लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से हमला कर दिया गया। आरोप है कि अज्ञात वाहन चालक ने अपने आधा दर्जन साथियों को बुलाकर जवान को बेरहमी से पीटा, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घायल जवान को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां इलाज चल रहा है।
विस्तार : 
मिली जानकारी के अनुसार जनपद
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र जवारीपुर 
निवासी करन सिंह यादव UPSSF की प्रथम वाहिनी लखनऊ में आरक्षी के पद पर तैनात हैं। तहरीर के मुताबिक, उनके पिता के सिर में ट्यूमर होने के कारण एसजीपीजीआई में ऑपरेशन कराया गया था। इसी सिलसिले में वह छुट्टी पर थे। 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से एसजीपीजीआई जा रहे थे। तभी कालिंदी मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी।
विस्तार : जवान का आरोप है कि हादसे के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी, जिससे नाराज होकर वाहन चालक ने अपने 8 से 10 साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लोहे के कड़े से उनके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के बाद होश आया।
पीड़ित के मुताबिक, बाद में मारपीट में शामिल कुछ आरोपियों की पहचान रौनक, समीर, आर्यन, पंकज, अर्जुन, सुमित और शाहिद के रूप में हुई, जबकि कुछ अन्य अज्ञात बताए गए हैं। पीड़ित आरक्षी ने पीजीआई थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीजीआई पुलिस ने पीडित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई मे जुटी हुई है।