लखनऊ :
PGI क्षेत्र में किशोर की मौत मामले में प्लंबर गिरफ्तार,भेजा गया जेल,उसकी पीटाई से हुई मौत।
दो टूक : लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र स्थित डेंटल हॉस्पिटल में किशोर अभय की मारपीट के बाद इलाज के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हॉस्पिटल में प्लंबर का काम करने वाले 37 वर्षीय सुभाष चन्द्र मौर्या को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार
के मुताबिक बीते 30 सितंबर 2026 को डेंटल हॉस्पिटल में एसी का कॉपर पाइप काटकर चोरी करने के आरोप में अभय को पकड़ा गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हालत बिगड़ने पर उसका इलाज कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की मां सावित्री की तहरीर पर पीजीआई थाने में मुकदमा संख्या 497/2026, धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मैनुअल साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी की पहचान की। आरोपी सुभाष चन्द्र मौर्या, निवासी बछरावां रायबरेली और वर्तमान में डेंटल हॉस्पिटल में रहकर प्लंबर का काम करता था।
पुलिस के अनुसार आरोपी को 3 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वृन्दावन सेक्टर-17 स्थित कासा ग्रीन एग्जोटिका तिराहे के पास नहर किनारे से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2008 से हॉस्पिटल में प्लंबर का काम कर रहा है। उसके मुताबिक हॉस्पिटल में आए दिन एसी के कॉपर पाइप और नलों की टोंटियां चोरी होने से मरीजों को परेशानी होती थी। 30 सितंबर को एसी का कॉपर पाइप काटते हुए एक युवक को पकड़ा गया था। आरोपी का दावा है कि युवक से यह जानने के लिए कि उसके साथ और कौन लोग थे, वह उसे जनरेटर के पीछे ले गया। युवक के नशे में होने और चोरी की बात स्वीकार न करने पर गुस्से में उसने उसके साथ मारपीट कर दी। गिरफ्तार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहाँ जेल भेज दिया गया।
