लखनऊ :
बकाया नहीं मिला तो टंकी पर चढ़ा मजदूर,3 लाख के चेक पर उतरा।।
पुलिस के आश्वासन पर मजदूर नीचे उतरा—ठेकेदार ने दिया तीन लाख का चेक।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। मजदूर को पानी की टंकी पर चढ़ने की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस स्टेशन इस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचकर मजदूर काफी समझा बुझाकर नीचे उतारा और ठेकेदार से मौके पर तीन लाख का चेक दिलवाया शेष रकम के कुछ दिन का समय दिया गया है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार कई वर्षों तक ठेकेदार के लिए फायर फाइटिंग उपकरण लगाने का काम करने वाले मजदूर का कथित तौर पर करीब पांच लाख रुपये भुगतान अटक गया। परिवार और बच्चों की बीमारी के बीच आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूर ने रविवार को ऐसा कदम उठाया कि हड़कंप मच गया। भुगतान की मांग को लेकर वह वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और काफी समझाने-बुझाने के बाद इंस्पेक्टर के आश्वासन पर मजदूर नीचे उतरा।
थाना पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना आशियाना क्षेत्र सपोर्टगंज निवासी मुकेश पिछले कई वर्षों से सुनील नामक ठेकेदार के यहां फायर फाइटिंग उपकरण लगाने का काम करता था। मुकेश का आरोप है कि काम के बदले उसका करीब पांच लाख रुपये तक का भुगतान बकाया था और बार-बार मांगने के बावजूद उसे पैसा नहीं मिल रहा था।
मुकेश ने बताया कि परिवार में बच्चे बीमार हैं और आर्थिक तंगी के चलते वह बेहद परेशान था। रविवार को इसी नाराजगी और मजबूरी में वह वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-7 की पानी की टंकी पर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुकेश को समझाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर के आश्वासन के बाद वह पानी की टंकी से नीचे उतरा। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार से संपर्क कर उसे बुलाया। बताया गया कि ठेकेदार के कार्यालय में मुकेश को तीन लाख रुपये का चेक दिया गया।
चेक मिलने के बाद मुकेश संतुष्ट हुआ और मामला फिलहाल शांत हुआ। घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया कि मेहनत की कमाई के लिए मजदूर को आखिर पानी की टंकी पर चढ़ने की नौबत आ गयी।।
◆पीजीआई इस्पेक्टर के द्वारा समझाते हुए वीडियो--
