मऊ :
शैलेन्द्र कुमार सिंटू को बसपा का
आजमगढ़ मंडल प्रभारी।।
दो टूक : बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से मऊ जनपद के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंटू को नई जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें आजमगढ़ मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी नियुक्त किया है।
शैलेन्द्र कुमार सिंटू को नई जिम्मेदारी मिलने की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। संगठन में उनके पूर्व अनुभव को देखते हुए उन्हें आजमगढ़ मंडल की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
बताया जा रहा है कि मुख्य मंडल प्रभारी के रूप में शैलेन्द्र कुमार सिंटू मंडल के अंतर्गत आने वाले जनपदों में संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा पार्टी के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने में भूमिका निभाएंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं ने शैलेन्द्र कुमार सिंटू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। वहीं, शैलेन्द्र कुमार सिंटू ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
