शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

मऊ :गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता का संकल्प।।||Mau:On Gandhi-Shastri Jayanti, Nagar Panchayat employees took a pledge of dedication and cleanliness.||

शेयर करें:
मऊ :
गांधी-शास्त्री जयंती पर नगर पंचायत कर्मचारियों ने लिया कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता का संकल्प।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को कोपागंज नगर पंचायत में श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 स्थित गांधी चबूतरे पर अधिशासी अधिकारी सी.एल. तिवारी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद नगर पंचायत कर्मचारियों एवं वार्ड नंबर-1 के समाजसेवियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी सी.एल. तिवारी ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की।
इस अवसर पर उन्होंने नगर पंचायत कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों को कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और स्वच्छता के प्रति समर्पित रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को केवल स्मरण करने के बजाय उन्हें अपने व्यवहार और कार्यों में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में नगर पंचायत के बड़े बाबू संजय, दुर्ग विजय, नंदन वर्मा, अनूप यादव, अंजनी सिंह सहित समाजसेवी सुनील मौर्या, राहुल, विजय शंकर मौर्या, संजय राय, शिवचंद, छेदी गुप्ता, हरिंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।