शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

मऊ :जितिया पर्व पर महंगी हुई सब्जियां, कोपागंज में सारपुरिया का भाव 120 रुपये किलो।।|Mau:Vegetables become more expensive for Jitiya festival, with Sarpuria reaching ₹120 per kg in Kopaganj.||

शेयर करें:
मऊ :
जितिया पर्व पर महंगी हुई सब्जियां, कोपागंज में सारपुरिया का भाव 120 रुपये किलो।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक :  जितिया पर्व को लेकर बाजार में सब्जियों की मांग बढ़ते ही इनके दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। कोपागंज बाजार में खासतौर पर सारपुरिया की कीमत बढ़कर करीब 120 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है, जबकि सामान्य दिनों में यही सब्जी लगभग 30 रुपये किलो तक बिकती थी।
जितिया व्रत के अवसर पर घरों में विशेष पकवान और पारंपरिक व्यंजन तैयार किए जाते हैं। पर्व को लेकर खरीदारी बढ़ने से सब्जी बाजार में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। दुकानदारों के अनुसार मांग बढ़ने और आवक सीमित रहने के कारण सारपुरिया समेत कुछ अन्य सब्जियों के भाव में तेजी आई है।
त्योहार के चलते बाजार में सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है। ग्राहक जहां बढ़े हुए दामों को लेकर परेशान नजर आए, वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी थोक बाजार से महंगे दामों पर माल मिल रहा है।