सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

मऊ :दोहरीघाट बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़,अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।।||Mau:Liquor smuggling busted at the Dohrighat border; two smugglers arrested with foreign liquor.||

शेयर करें:
मऊ :
दोहरीघाट बॉर्डर पर शराब तस्करी का भंडाफोड़,अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के थाना दोहरीघाट एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 423 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 भी कब्जे में ली है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार सोमवार 5 अक्टूबर 2026 को रामनगर बॉर्डर दोहरीघाट पर पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की महिंद्रा एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से रॉयल स्टैग 750 एमएल की 528 शीशियां और रॉयल ग्रीन व्हिस्की 750 एमएल की 36 शीशियां बरामद हुईं। कुल बरामद शराब करीब 423 लीटर पाई गई।
पुलिस ने मौके से सूरज चौधरी पुत्र विनोद चौधरी, निवासी पटेल नगर, थाना रंजीतनगर, करौली बाग, दिल्ली और फरीद खां पुत्र हमीद खां, निवासी कंतित शरीफ, थाना विंध्याचल, मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने शराब को बिहार ले जाने की बात बताई।
बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना दोहरीघाट में मु0अ0सं0 231/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं 319(2)/318(4)/336(3)/338 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चालान किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येन्द्र भूषण तिवारी के कुशल निर्देशन में एसओजी और दोहरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम ने किया है।
●सक्षम अधिकारी की बाइट-