मऊ :
पांच पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण पर दी गई भावभीनी विदाई।
●सहकर्मियों ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया,नए कार्यस्थल के लिए दी शुभकामनाएं।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में तैनात पांच पुलिसकर्मियों के गैर जनपद स्थानांतरण पर शनिवार को कोतवाली परिसर में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में सहकर्मियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और नए कार्यस्थल पर सफलता की कामना की।
स्थानांतरित होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक राजीव सिंह, उपनिरीक्षक राम प्यारे यादव, हेड कांस्टेबल राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पांडेय तथा कांस्टेबल दयानाथ मौर्य शामिल रहे।
कोतवाल केके वर्मा के नेतृत्व में आयोजित विदाई समारोह में सहकर्मियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों के कार्यकाल की सराहना की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बिताए सेवाकाल के अनुभव और यादें साझा कीं। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस सेवा में स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। अलग-अलग जनपदों और स्थानों पर कार्य करने से नए अनुभव मिलते हैं, लेकिन सहकर्मियों के साथ बिताया समय और उनसे जुड़ी यादें हमेशा स्मरणीय रहती हैं।
समारोह के दौरान माहौल भावुक हो गया। साथी पुलिसकर्मियों ने कहा कि सभी स्थानांतरित कर्मियों ने कोतवाली में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, जिम्मेदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ किया। उनके योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा।
अंत में कोतवाली के पुलिसकर्मियों ने स्थानांतरित सभी पुलिसकर्मियों को नए कार्यस्थल पर बेहतर सेवाएं देने तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कोतवाली के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
