लखनऊ :
काकोरी में तेजरफ्तार का कहर,खंभे से टकराकर कार,दरोगा की मां और ताऊ की दर्दनाक मौत।
●बिजनौर में तैनात 28 वर्षीय दरोगा बाल-बाल बचे, ड्राइवर भी घायल।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना काकोरी क्षेत्र आउटर रिंग रोड पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो लोगों की मौत हो गई, चकौली अंडरपास के पास बुलंदशहर से मोहनलालगंज जा रही XUV300 कार अनियंत्रित होकर खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलटने के बाद सड़क पर सीधी जा रुकी। हादसे में कार सवार दरोगा की मां और ताऊ की मौत हो गई, जबकि दरोगा और चालक घायल हो गए।
विस्तार :
थाना काकोरी पुलिस के अनुसार रविवार सुबह में स्थानीय थाना क्षेत्र रिंग रोड़ चकौली अण्डरपास के पास एक कार हादसे की शिकार हो गई जिसमे सावर गम्भीर रुप से घायल होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुचाया जहाँ चिकिसको ने जांचोपरांत दो लोगों को मृतक घोषित कर दिया।
पुलिस छानबीन ज्ञात हुआ कि कार संख्या UP20 BW 2666 में कुल चार लोग सवार थे। कार में बिजनौर के नाहटौर थाने में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सोनू निगम (28), उनकी मां सावित्री देवी (48), ताऊ शेर सिंह (55) और चालक संदीप भाटी (28) मौजूद थे।
बताया गया कि सोनू निगम बुलंदशहर से मोहनलालगंज में रिश्तेदारी के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। उनके ताऊ शेर सिंह का पीजीआई में इलाज चल रहा था, जिसके चलते वह भी साथ आ रहे थे।
थाना काकोरी क्षेत्र चकौली अंडरपास के पास अचानक कार अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे लगे खंभे से जोरदार टक्कर के बाद कई बार पलट गई। हादसे में कार के एयरबैग खुल गए। दरोगा सोनू निगम और चालक संदीप भाटी को चोटें आईं, जबकि पीछे बैठे सावित्री देवी और शेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। अस्पताल में चिकित्सकों ने सावित्री देवी और शेर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवा दिया गया। पुलिस के यातायात सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।
एक भीषण टक्कर ने हंसते-खेलते सफर को मातम में बदल दिया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
