शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

मऊ :ब्रेजा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में कार चालक की मौत।।||Mau:Car driver killed in head-on collision between Brezza and trailer.||

शेयर करें:
मऊ :
ब्रेजा और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर में कार चालक की मौत।।
●हलधरपुर क्षेत्र के थलइपुर के पास हादसा,टक्कर के बाद सड़क किनारे पलटा ट्रेलर; चालक फरार।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के थलइपुर के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में ब्रेजा कार चालक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ब्रेजा कार और सामने से आ रहे ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार, गढ़वा गांव निवासी जितेंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय मंगल यादव शनिवार सुबह करीब सात बजे अपनी ब्रेजा कार से किसी काम के सिलसिले में रतनपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान थलइपुर के पास सामने से बलिया की ओर से आ रहे ट्रेलर वाहन से उनकी कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक जितेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क किनारे पलट गया, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ ही हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।