लखनऊ :
लुलु मॉल के पास बाइक सवार दो बदमाशो ने झपट्टा मारकर ले उड़े फोन।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गैल्फ सिटी क्षेत्र लुलु मॉल के पास मोबाइल पर बात करते हुए जा रहे युवक को पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने निशाना बना लिया। झपट्टा मारकर मोबाइल फोन छीनने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने अंसल सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और मोबाइल बरामदगी की गुहार लगाई है।
विस्तार :
मिली जानकारी के अनुसार पीडित राहुल सिंह निवासी बसेरा अवध विहार योजना
सुशांत गोल्फ सिटी ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि 20 सितंबर 2026 की रात करीब नौ बजे की है। राहुल सिंह लुलु मॉल के पास से अहिमामऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वह मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहे थे। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो अज्ञात युवकों ने अचानक उनका मोबाइल झपट लिया। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल पाते, इससे पहले ही दोनों बदमाश बाइक दौड़ाकर मौके से निकल गए।
राहुल ने बदमाशों का पीछा कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार के चलते वे पकड़ में नहीं आ सके। पीड़ित के मुताबिक छीना गया मोबाइल Motorola Moto G45 5G, ब्रिलियंट ग्रीन रंग का है। मोबाइल का IMEI नंबर 353545920747307 पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। पीड़ित के पास मोबाइल का मूल बॉक्स भी मौजूद है।
पीड़ित ने पुलिस से घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर बाइक सवार बदमाशों की पहचान करने, मोबाइल को IMEI के जरिए ट्रेस करने और आरोपियों को गिरफ्तार कर फोन बरामद कराने की मांग की है।
●CCTV फुटेज और IMEI बनेगी पुलिस की अहम कड़ी।
सुशांत गोल्फ सिटी ने पीडित की तहरीर के आधार पर घटना के 12 दिन बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और मोबाइल का IMEI नंबर के सहारे छानबीन शुरु कर दी है।
