मऊ :
हादसे मे मौत, पीड़ित परिवारों की मदद के बाद सियासी की चर्चाएं तेज।।
।।देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ के दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत के बाद चौथे दिन पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता पहुंची। घोसी लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद राजीव राय ने मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी, जबकि सदर विधानसभा क्षेत्र के सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की।
विस्तार :
बताते चले कि मऊ शहर के इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह की तैयारियों में
हादसे के कुछ दिन बाद सांसद राजीव राय पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और प्रत्येक मृतक के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इसके बाद विधायक अब्बास अंसारी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने बताया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दोनों नेताओं की ओर से अलग-अलग माध्यम से पहुंचाई गई आर्थिक सहायता के बाद मऊ के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खासतौर पर इस बात को लेकर चर्चा है कि सपा नेतृत्व की ओर से दी गई सहायता विधायक अब्बास अंसारी के माध्यम से क्यों पहुंचाई गई। हालांकि, इस संबंध में किसी राजनीतिक मतभेद अथवा विशेष राजनीतिक मंशा को लेकर संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई थी तीन मौतें।
इस्लामाबाद मोहल्ले में शादी समारोह के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इसी दौरान लोहे की पाइप हाईटेंशन विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई। करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की थी।
हादसे में अपनों को खो चुके परिवारों के लिए मिली आर्थिक सहायता फिलहाल राहत का सहारा बनी है। वहीं, सहायता राशि पहुंचने के अलग-अलग माध्यमों को लेकर मऊ के सियासी और स्थानीय गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है।
