शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

लखनऊ :कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि।||Lucknow:The death anniversary of Honourable Kanshi Ram was observed with reverence at the Congress headquarters.||

शेयर करें:
लखनऊ :
कांग्रेस मुख्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि।
●शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को किया याद।
दो टूक : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में शुक्रवार को बहुजन समाज के प्रमुख नेता मान्यवर कांशीराम जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम जी ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, पिछड़ों और समाज के दबे-कुचले वर्गों को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से जागरूक करने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने वंचित वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए देश की राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्रद्धांजलि सभा में सामाजिक न्याय, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी शोषितों