लखनऊ :
आईसीएआर-एनबीएफजीआर और रुपम के बीच हुआ समझौता।।
दो टूक : लखनऊ के आईसीएआर-राष्ट्रीय मत्स्य आनुवंशिक संसाधन ब्यूरो (एनबीएफजीआर) और डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी (रुपम) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह हस्ताक्षर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में हुए।
एनबीएफजीआर के निदेशक डॉ. काजल चक्रवर्ती और रुपम के महानिदेशक डॉ. एम. देवराज द्वारा हस्ताक्षरित इस समझौते का मुख्य उद्देश्य मत्स्य पालन, जलीय जैव विविधता संरक्षण और सतत आजीविका के क्षेत्र में वैज्ञानिक विशेषज्ञता तथा प्रशासनिक दक्षता को जोड़ना है। इसके तहत अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (FPO) के लिए संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यशालाएं और नीति-निर्माण सहयोग आयोजित किए जाएंगे।
