मऊ :
कोपागंज में ऐतिहासिक भरत मिलाप धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न।
।। संवाददाता -देवेन्द्र कुशवाहा।।
दो टूक : मऊ जनपद के कोपागंज में ऐतिहासिक भरत मिलाप धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। रात भर चलने वाले कार्यक्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी संख्या में पुलिस के जवान तैनात थे। लंका विजय और 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण जी का विवान जैसे ही भोर में भरत मंडप तक पहुंचता है।श्रीराम और भरत जी समेत चारों भाइयों के मिलते देख उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो जाती है। इस दौरान समूचा वातावरण 'जय श्रीराम' और 'हर हर महादेव' के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठता हैं । चारों भाइयों के मिलन के बाद श्रद्धालु पुष्प वर्षा करते हैं। भरत मिलाप कार्यक्रम के दौरान भरत मिलाप चौक पर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था। भरत मिलाप के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का उपस्थित श्रद्धालुओं ने जमकर लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कारीगरों के मिट्टी के खिलौने, चाट-पकौड़ी और जलेबी की दुकानें जगह-जगह सजी रही।
