सीतापुर :
भुईंहरि बाबा मेले में उमड़ा आस्था का जनसैलाब,रामलीला ने मोहामन।।
दो टूक : सीतापुर जनपद के सिधौली तहसील के ब्लॉक गोदलाऊ क्षेत्र असुवामऊ मजरा गुजरेहटा में गुरुवार आयोजित जय श्री भुईंहरि बाबा दशहरा मेले में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दो दिनों तक चले इस ऐतिहासिक मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। मेले में धार्मिक आयोजनों, रामलीला के मंचन और भव्य रौनक ने लोगों का मन मोह लिया।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार जय श्री भुईंहरि बाबा दशहरा मेला कमेटी की ओर से आयोजित यह मेला तीन दशक से अधिक समय से लगातार लगता आ रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों की भारी भीड़ से मेला परिसर गुलजार रहा।
मेले के दौरान आयोजित मंचीय कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता एवं पत्रकार मनीष श्रीवास्तव को मेला कमेटी की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार संजय सिंह,दो टूक मीडिया के पत्रकार राकेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेले का प्रमुख आकर्षण रामलीला का मंचन रहा। कलाकारों ने महर्षि विश्वामित्र के यज्ञ और असुरों द्वारा उसमें विघ्न डालने के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कथा के अनुसार, यज्ञ की रक्षा के लिए महर्षि विश्वामित्र भगवान राम से सहायता मांगते हैं। इसके बाद भगवान राम और लक्ष्मण असुरों का वध कर यज्ञ को सफल बनाते हैं। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति पर दर्शक मंत्रमुग्ध नजर आए।
दो दिनों तक चले मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का संगम बना यह मेला क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा। युवा नेता मनीष ने मेला कमेटी का आभार प्रकट करते धन्यवाद दिया।।
