लखनऊ :
PGI क्षेत्र मे चोरी के शक मे किशोर की पीट-पीटकर किया अधमरा, हुई मौत।
CCTV फुटेज ने खोला राज से आरोपियों की पहचान,आरोपियों की तलाश जारी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के थाना पीजीआई क्षेत्र के उतरेठिया स्थित डेंटल हॉस्पिटल पार्क के सामने बुधवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब पार्क में टहलने वाले रास्ते पर करीब 16 वर्षीय किशोर अभय का शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उसे लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज की सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश शुरु कर दी। मृतक की पहचान अभय पुत्र रामराज, निवासी कोरेमऊ राजा पुर, थाना नसीराबाद, रायबरेली के रूप में हुई है। वह अपनी मां सावित्री के साथ उतरेठिया गांव में किराये के मकान में रह रहा था।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार थाना पीजीआई क्षेत्र के पुलिस चौकी एल्डिको अन्तर्गत डेंटल हॉस्पिटल पार्क के सामने बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पार्क में टहलने गई सब्जी विक्रेता महिला ने पाथ-वे पर एक युवक को काफी देर से बेसुध अवस्था में लेटे देखा। महिला की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अभय पुत्र रामराज (16 वर्ष) निवासी कोरेमऊ, राजापुर, थाना नसीराबाद, रायबरेली के रूप में हुई। अभय वर्तमान में अपनी मां सावित्री के साथ पीजीआई थाना क्षेत्र के उतरेठिया गांव में किराए के मकान में रह रहा था।
पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। मृतक की मां की तहरीर पर डेंटल हॉस्पिटल से जुड़े अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पीजीआई इस्पेक्टर सुनील कुमार के मुताबिक एल्डिको पुलिस चौकी क्षेत्र मे एक युवक का शव मिला हुआ है जिसकी पहचान जनपद रायबरेली थाना नसीराबाद
राजापुर का मूल निवासी अभय पुत्र रामराज (16 वर्ष) के रुप मे हुई है जो स्थानीय थाना पीजीआई क्षेत्र उतरठिया गांव मे अपने माता पिता के साथ किराए पर रहता था।
◆एडीसीपी के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों को चिह्नित कर लिया गया है। पीजीआई पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घटना की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी फुटेज के साथ अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही होगा।।
