लखनऊ :
प्रेम-प्रसंग के विवाद मे खूनी खेल,बुलाकर युवक को मारी गोली,मचा हड़कम्प।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र फ्लिक्स स्क्वायर के सामने रविवार सुबह सारेआम 25 वर्षीय युवक को गोली मारकर बदमाश फरार हो गए । राहगीरों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लहूलुहान युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस छानबीन मे युवक की पहचान आदर्श सिंह जौनपुर के रुप मे हुई है प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है पुलिस घटना की छानबीन एवं आरोपियों की तलाश मे जुटी हुई है।
विस्तार :
जानकारी के अनुसार मूल जनपद जौनपुर के सरपतहा क्षेत्र जमगरा निवासी
आदर्श सिंह गोमतीनगर विस्तार मे रहता है।
जिसे रविवार सुबह करीब 7:48 बजे
फ्लिक्स स्क्वायर सुशांत गोल्फ सिटी मे गोली मारकर बदमाश भाग गए। डायल-
112 पर गोली चलने की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क किनारे घायल आदर्श सिंह और उसकी बुलेट मोटरसाइकिल भी मौके पर खड़ी थी। पुलिस ने इलाज के लिए उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर मु0अ0सं0 669/26, धारा 115(2), 109(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
●पुलिस स्टाईल मे आदर्श को पैर मे मारी गोली।
पुलिस की शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा सामने आया है। आदर्श का जौनपुर की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आदर्श का एक दोस्त युवती को उसके कमरे तक छोड़ने गया था। युवती ने यह बात जौनपुर निवासी एक युवक को बताई, जिससे वह नाराज हो गया।
रविवार तड़के युवती ने आदर्श से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने आदर्श के दोस्त से संपर्क किया। दोस्त ने बताया कि आदर्श कई बीयर पीने के बाद बेसुध है। सुबह आदर्श के उठने के बाद एक युवक ने फोन कर उसे फ्लिक्स स्क्वायर पर बुलाया और बीती रात की घटना को लेकर बातचीत करने को कहा। आदर्श अपनी बुलेट से फ्लिक्स स्क्वायर पहुंचा। वहां बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने आदर्श पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से आदर्श घायल हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में शामिल युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में युवती के दोस्त और उसके सहयोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश मे जुटी हुई है।
