रविवार, 4 अक्टूबर 2026

गोण्डा- ईरिक्शा चालक की सीट से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ़्तार

शेयर करें:
गोण्डा- ईरिक्शा चालक की सीट से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ़्तार किये गए हैं। उनके कब्जे से पुलिस ने चोरी का मोबाइल व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3.10.2026 को वादी केशबहादुर सिंह पुत्र भगोले सिंह, निवासी ग्राम शिवबक्शपुरवा बिबियापुर अवधूतनगर, थाना कर्नलगंज, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली करनैलगंज पर लिखित तहरीर दी गई कि वह ई-रिक्शा लेकर बाबागंज से कर्नलगंज जा रहे थे। बाबागंज बंधा के पास सड़क के किनारे ई-रिक्शा खड़ा कर मोबाइल फोन सीट पर रखकर पेशाब करने लगे तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल HF Deluxe नं0 UP 40 BS 8117 पर सवार दो व्यक्ति आए और ई-रिक्शा की सीट पर रखा उनका रियलमी मोबाइल फोन लेकर भाग गए। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली करनैलगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। इस क्रम में 3.10.2026 को थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित अभियुक्तों व चोरी गए माल की तलाश की जा रही थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम झलरिया से आगे बदरे बाबा से चचरी मार्ग के पास से 2 अभियुक्तों राहुल पाण्डेय व बलराम सिंह उर्फ अमन सिंह को गिरफ़्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्ज़े से ई-रिक्शा से चोरी किया गया 1 अदद मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त 1 अदद चोरी की मोटरसाइकिल HF DELUXE नं0 UP 40 BS 8117 व ₹1,000/- नकद बरामद हुए। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बरामद मोटरसाइकिल अभियुक्तों द्वारा थाना फखरपुर (बहराइच) क्षेत्र से चोरी की गई थी, जिसके संबंध में थाना फखरपुर, बहराइच पर अभियोग पूर्व से पंजीकृत है। अभियुक्तों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त-
राहुल पाण्डेय पुत्र विद्यासागर पाण्डेय, निवासी ग्राम यादवपुरवा मटेहिया, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच व बलराम सिंह उर्फ अमन सिंह पुत्र रामबक्श सिंह उर्फ मुनेश्वर, निवासी ग्राम यादवपुरवा मटेहिया, थाना हुजूरपुर, जनपद बहराइच।
पंजीकृत अभियोग-
मु०अ०सं० 588/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस, थाना कोतवाली करनैलगंज, जनपद गोण्डा।
अनावरित अभियोग-
1. मु0अ0सं0 414/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना फखरपुर, जनपद बहराइच।
बरामदगी-
1. 01 अदद मोबाइल फोन Realme Narzo
2. 01 अदद मोटरसाइकिल HERO HF DELUXE  
3. ₹1,000/- नकद बरामद।