शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

लखनऊ : जन्मदिन पर पत्रकार डी एस शास्त्री को मिला स्नेह का बेशुमार आशीर्वाद, शुभचिंतकों ने दीर्घायु की कामना।||Lucknow: DS Shastri received an outpouring of love on his birthday, with well-wishers wishing him a long life.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
जन्मदिन पर पत्रकार डी एस शास्त्री को मिला स्नेह का बेशुमार आशीर्वाद,
शुभचिंतकों ने दीर्घायु की कामना।
दो टूक : भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद, अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोसिएशन एवं पीजीआई प्रेस क्लब लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर चौबे ऊर्फ शास्त्री का पचासवां जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभचिंतकों, पत्रकार साथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के कार्यालय वृन्दावन योजना में आयोजित समारोह में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह, अवध वृन्दावन डेवलपमेंट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. द्विवेदी, रायबरेली जिला अध्यक्ष अमित सैनी, महासचिव उमाशंकर बाजपेई, सचिव रमेश ओझा, कोषाध्यक्ष अफसरी खान, सदस्य सलीम खान, ठाकुर शिवमान सिंह, शत्रुधन कश्यप, विजय रावत, किरन सिंह, दीपक भट्ट, अंकित ओझा, रवि ओझा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
जन्मोत्सव समारोह में आचार्य उमाशंकर बाजपेयी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डी एस शास्त्री को तिलक लगाकर माला एवं अंगवस्त्र पहनाया। इसके बाद केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाई गईं। शुभचिंतकों ने आत्मीयता के साथ गले लगकर उन्हें उपहार भेंट किए और ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
◆पीजीआई प्रेस क्लब में भी गूंजा जन्मदिन का उल्लास।
वहीं पीजीआई प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं आर्मी सूबेदार सरोज सिंह के नेतृत्व में एकता नगर, पीजीआई स्थित प्रेस क्लब कार्यालय में पत्रकार साथियों ने डी एस शास्त्री का जन्मदिन मनाया। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर समीक्षा एवं विचार-विमर्श बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक का शुभारंभ संगठन के कोषाध्यक्ष एवं पत्रकार करुणशंकर दीक्षित ने किया। और संतोष राय एवं आशुतोष ने बैठक का प्रस्ताव रखा, इस अवसर पर संतोष राय, शिव कुमार सिंह ‘शिव’, रवि कुमार, आशुतोष चतुर्वेदी, नीरज वर्मा तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन की मजबूत कड़ी ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री,सुबोध शर्मा, रितेश दीक्षित,सुशील भट्ट, अनुभव दीक्षित सहित पत्रकार साथी मौजूद रहे।
समारोह के समापन पर डीएस शास्त्री ने लोककल्याण की कामना के साथ सामूहिक शांति पाठ कराया—
“ॐ सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामया।
सर्वे भद्राणि पश्यन्तु, मा कश्चिद्दुःखभाग्भवेत्।।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥”
पचासवें जन्मदिन पर मिले अपार स्नेह और शुभकामनाओं के लिए डीएस शास्त्री ने सभी शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
●आकर्षक फोटो- -