शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :किसानों की लगी पाठशाला किया गया जागरूक।।|Ambedkar Nagar:Awareness was created at a school for farmers.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
किसानों की लगी पाठशाला किया गया जागरूक।।
नैनो यूरिया से घटेगी लागत,बायो डी-कंपोजर से बचेगी मिट्टी।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर मे कृषि भवन सभागार में शुक्रवार को रिफॉर्म उत्सव के अंतर्गत सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि नैनो उर्वरकों का प्रदर्शन लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। नैनो उर्वरकों से खेती की लागत घटेगी और उत्पादन बढ़ेगा।जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने धान की पराली प्रबंधन पर जोर दिया।उन्होंने किसानों से अपील की कि पराली को जलाने के बजाय इफको बायो डी-कंपोजर का प्रयोग करें, ताकि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे।इफको अयोध्या के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक राज कुमार ने नैनो डीएपी, नैनो यूरिया, नैनो जिंक, नैनो कॉपर और सागरिका के बारे में विस्तार से बताया। टीएमई उपेंद्र नाथ वर्मा ने कीटनाशक व फंजीसाइड के सही उपयोग की जानकारी दी।इस दौरान इफको के वरिष्ठ क्षेत्र प्रबंधक डॉ. देवी प्रसाद, बाजार प्रभारी आदित्य तिवारी, राहुल कुमार,अभय वर्मा सहित लगभग 60 किसान उपस्थित रहे।