शनिवार, 3 अक्टूबर 2026

अम्बेडकरनगर :साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली पूरी रकम वापस,पुलिस को कहा थैंक्यू।।|Ambedkar Nagar:A victim of cyber fraud has received his entire money back and thanked the police.||

शेयर करें:
अम्बेडकरनगर :
साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली पूरी रकम वापस,पुलिस को कहा थैंक्यू।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अंबेडकरनगर जनपद के कोतवाली भीटी पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार युवक की शिकायत मिलते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए रकम वापस कराया।
विस्तार : 
जानकारी के अनुसार कोतवाली भीटी क्षेत्र के बनगांव निवासी नीलेश कुमार से साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से 10,750 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू करते हुए साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और संबंधित बैंक व साइबर सेल से समन्वय स्थापित किया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और लगातार प्रयास के बाद ठगी की पूरी धनराशि 10,750 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई। रकम वापस मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस की तत्परता की सराहना की।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक कृष्णबली सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक घनश्याम सरोज और आरक्षी सुमित कौशिक ने की। भीटी पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर ठगी के मामलों में त्वरित पुलिस हस्तक्षेप की प्रभावी मिसाल माना जा रहा है।