शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

लखनऊ :AHMUP चुनाव में अनुज ठाकुर अध्यक्ष,धनंजय प्रताप सचिव निर्वाचित।||Lucknow:Anuj Thakur was elected president and Dhananjay Pratap was elected secretary in the AHMUP elections.||

शेयर करें:
लखनऊ :
AHMUP चुनाव में अनुज ठाकुर अध्यक्ष,धनंजय प्रताप सचिव निर्वाचित।
।।जे - बी सिंह।।
दो टूक :  एसोसिएशन ऑफ हॉस्पिटल मैनेजर्स, उत्तर प्रदेश (AHMUP) के चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से जुड़े हॉस्पिटल मैनेजर्स ने चुनाव में हिस्सा लिया। मतगणना के बाद चुनाव समिति ने परिणाम घोषित किए।
अध्यक्ष पद पर अनुज ठाकुर ने 59 मत हासिल कर जीत दर्ज की। पुरुष उपाध्यक्ष पद पर डॉ. प्रमोद सिंह 44 मत पाकर निर्वाचित हुए। महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. कोमल शुक्ला और डॉ. दरक्षा परवीन को 33-33 मत मिले। बराबर मत होने के कारण इस पद पर अंतिम निर्णय कोर/सलाहकार समिति की निर्धारित प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा।
सचिव पद पर धनंजय प्रताप ने 51 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राज वर्मा को 18 और विक्रांत तिवारी को तीन मत मिले। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर मोहित भारती 43 मत पाकर निर्वाचित हुए, जबकि पांच मत NOTA के पक्ष में पड़े।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज ठाकुर ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे एसोसिएशन की एकजुटता की जीत है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन को मजबूत करने, मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलाने और हॉस्पिटल मैनेजर्स के हितों व अधिकारों के लिए मिलकर काम करेगी।
नवनिर्वाचित सचिव धनंजय प्रताप, चिकित्सालय प्रबंधक, लोक बन्धु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, लखनऊ ने कहा कि चिकित्सालय प्रबंधन के अनुभव का उपयोग AHMUP को और सशक्त बनाने में किया जाएगा। संगठन को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के साथ हॉस्पिटल मैनेजर्स की पेशेवर क्षमता, सम्मान, अधिकारों और हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
चुनाव समिति ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और चुनाव में भाग लेने वाले सभी प्रत्याशियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताया। नई कार्यकारिणी ने संगठन की मजबूती और प्रदेश के हॉस्पिटल मैनेजर्स के पेशेवर विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।