शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

लखनऊ : साइबर लुटेरे ने 82 लाख की लालच देकर दु:खी राम की लूट ली जमापूंजी।।Lucknow: Cyber ​​robbers lured Dukhi Ram with ₹82 lakh and looted his savings.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
साइबर लुटेरे ने 82 लाख की लालच देकर दुक्खीराम की लूट ली जमापूंजी।।
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में 82 लाख मिलने का झांसा, बुजुर्ग से 9.98 लाख की ठगी।
दो टूक : साइबर लुटेरे ने मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में जमा रकम पर भारी बोनस दिलाने का झांसा देकर पीजीआई क्षेत्र के एक व्यक्ति से करीब 9.98 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पीजीआई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विस्तार :
थाना पीजीआई क्षेत्र के तेलीबाग निवासी दुक्खीराम भारद्वाज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ लोगों ने फोन कर दावा किया कि मैक्स लाइफ इंश्योरेंस में उनका पैसा जमा है। आरोपियों ने कहा कि यदि वह तत्काल 10 लाख रुपये जमा करते हैं तो अगले दिन उनके खाते में 82 लाख रुपये पहुंच जाएंगे। आरोपियों ने इसे कंपनी की ओर से मिलने वाला बोनस बताया और कई लोगों को इसका लाभ मिलने का झांसा दिया।
विस्तार : मोटे मुनाफे के लालच में पीड़ित ने अपनी पत्नी के जेवर और एफडी समय से पहले तुड़वाकर करीब 9,98,993 रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए खातों में भेज दिए। रकम भेजने के कई दिन बाद जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो दोनों मोबाइल नंबर बंद मिले।
ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के एकनॉलेजमेंट नंबर 23109260186038 और 23109260192694 बताए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से रकम वापस कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।