शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026

लखनऊ : पिस्टल से चली गोली 35 वर्षीय युवक की हुई मौत,सुसाइड का मामला पुलिस जांच मे जुटी।।||Lucknow: A 35-year-old man died from a pistol shot; police are investigating the suicide case.||

शेयर करें:
लखनऊ : 
पिस्टल से चली गोली 35 वर्षीय युवक की हुई मौत,सुसाइड का मामला पुलिस जांच मे जुटी।।
दो टूक : राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र के अमेठिया सलेमपुर गांव में शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब 35 वर्षीय रंजीत रावत ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। गंभीर हालत में परिजन उसे इलाज के लिए केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विस्तार :
पुलिस के मुताबिक थाना दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम अमेठिया सलेमपुर निवासी रंजीत रावत पुत्र तेलीराम रावत ने शुक्रवार करीब 4:40 बजे अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद परिजन उसे तत्काल केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसके कारणों की पुलिस जांच कर रही है। परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।