लखनऊ :
गोसाईंगंज में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान,घर में मचा कोहराम।।
दो टूक : लखनऊ के कोतवाली गोसाईंगंज क्षेत्र के बेगरियामऊ गांव में शुक्रवार शाम करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और फांसी लगाने के कारणों की छानबीन शुरु कर दी। घटना से मृतक के घर मे कोहराम मच गया।
विस्तार :
गोसाईगंज पुलिस के मुताबिक स्थानीय पुलिस स्टेशन क्षेत्र बेगरियामऊ गांव निवासी
पचास वर्षीय राम दुलारे पुत्र केशन ने शुक्रवार की शाम घर के अंदर फांसी लगा लिया। फांसी लगाने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते आगे की कार्रवाई शुरु की,परिजनों ने पुलिस को बताया कि राम दुलारे का मानसिक स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता था। परिजनों की ओर से किसी प्रकार का आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम है।
