सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-60 अंडरपास पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी थार; चालक घायल!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: सेक्टर-60 अंडरपास पर तीन गाड़ियों की भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटी थार; चालक घायल!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। सेक्टर-60 अंडरपास के पास बीती रात तीन गाड़ियों के आपस में टकराने से सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में थार चालक को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार दिलाया गया।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-60 अंडरपास के पास तीन वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर के बाद थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के चलते मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

घटना में थार चालक को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस के मुताबिक उसकी हालत सामान्य है। हादसे में अन्य किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मौके से हटवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और तीनों वाहनों की टक्कर के पीछे क्या वजह रही, इसे लेकर पुलिस आवश्यक जांच कर रही है।।