सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

गौतमबुद्धनगर: मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईफोन-13 बरामद!!

शेयर करें:

गौतमबुद्धनगर: मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आईफोन-13 बरामद!!

 !!वरिष्ठ संवाददाता देव गुर्जर!!

दो टूक//नोएडा। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया आईफोन-13 बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को आमजन की मदद से ग्राम विशनपुरा, सेक्टर-58 क्षेत्र से पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2026 को आरोपी अहसान पुत्र मो. शमसुल ग्राम विशनपुरा में एक व्यक्ति के पास पता पूछने के बहाने पहुंचा था। इसी दौरान मौका पाकर वह कथित रूप से उसका मोबाइल फोन चोरी कर वहां से भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी का सफेद रंग का आईफोन-13 बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 24 वर्ष है और वह मूल रूप से बिहार के सहरसा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में वह गाजियाबाद क्षेत्र में रह रहा था। पूछताछ में उसके पूर्व में भी जेल जाने की जानकारी सामने आई है।

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में चोरी, मादक पदार्थ और आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना सेक्टर-58 नोएडा में एनडीपीएस एक्ट का मामला तथा थाना कौशाम्बी, गाजियाबाद में चोरी और आबकारी अधिनियम से संबंधित मुकदमे शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।