सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

गोण्डा : करनैलगंज में ‘आंगन उत्सव’ में महिलाओं-बच्चों को योजनाओं का लाभ।।|Gonda: Women and children benefit from schemes at the 'Angan Utsav' in Karnailganj.||

शेयर करें:
गोण्डा : 
करनैलगंज में ‘आंगन उत्सव’ में महिलाओं-बच्चों को योजनाओं का लाभ।।
विधायक ने बांटे प्रमाणपत्र व आयुष्मान कार्ड।।
।।संवाददाता : वीरेन्द्र कुमार।।
दो टूक : गोण्डा जनपद के करनैलगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत करनैलगंज ब्लॉक सभागार में ‘आंगन उत्सव’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अजय सिंह ने महिलाओं और बच्चों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया।
विस्तार : 
गोण्डा करनैलगंज मे स्थानीय विधायक अजय सिंह ने महिलाओं को साड़ी वितरित की। नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया, जबकि गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी की गई। स्वस्थ बच्चों को प्रमाणपत्र तथा पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विधायक अजय सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने महिलाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अन्य पात्र लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उनके अनुसार पूर्व की सरकारों के दौर में महिलाएं घर से बाहर निकलने में संकोच करती थीं, जबकि वर्तमान में महिलाएं निःसंकोच होकर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। उन्होंने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा, “योगी है तो यकीन है और मोदी है तो मुमकिन है।”
राज्यसभा चुनाव के संदर्भ में विधायक ने कहा कि भाजपा और एनडीए के पास पर्याप्त संख्या बल है और उनके अनुसार घोषित सभी प्रत्याशियों की विजय होगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं।
लाभार्थी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।