गोण्डा- थाना मोतीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०सं०- 215/2026, धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना का अनावरण किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तो ननकन व लवलेस उर्फ बोसू को गिरफ़्तार कर उनके कब्ज़े से चोरी किए गए जेवरात व ₹1,100/- नकद बरामद किए गए।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 2.10.2026 को थाना मोतीगंज क्षेत्रान्तर्गत निवासी किनकी शिवरतन पुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा द्वारा सूचना दी गयी कि 1/2.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर में घुसकर बक्सा व सूटकेस से ₹5,000/- नकद व जेवरात चोरी कर लिया गया। तहरीर के आधार पर थाना मोतीगंज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
आज 10.4.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त दोनो आरोपी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से 01 जोड़ी चांदी की पायल, 4 अदद चांदी के बिछिया तथा चोरी का माल बेचकर बचे हुए ₹1,100/- नकद बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
01. ननकन पुत्र स्व० रामप्रीत सोनकर निवासी किनकी, कालोनीपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा ।
2. लवलेश उर्फ बोसू पुत्र स्व० रामप्रीत सोनकर निवासी ग्राम किनकी, कालोनीपुरवा, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा ।
पंजीकृत अभियोगः-
मु0अ0सं0-215/2026 धारा 305/331(4)/317(2) बीएनएस, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
बरामदगीः-
1. 01 जोड़ी चांदी की पायल
2. 04 अदद चांदी के बिछिया
