गोण्डा- जनपद में पारिवारिक विवादों के निस्तारण एवं परिवारों में आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केन्द्र (महिला सहायता प्रकोष्ठ) द्वारा निरन्तर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 4.10.2026 (रविवार) को परिवार परामर्श केन्द्र में कुल 22 पत्रावलियों पर कार्यवाही की गई। इनमें से 4 प्रकरणों में दोनों पक्षों को समझाकर आपसी सहमति एवं सुलह-समझौता कराया गया। परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा दोनों पक्षों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर पारिवारिक विवाद को आपसी बातचीत एवं सामंजस्य के माध्यम से खत्म कराया गया तथा भविष्य में आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु परामर्श दिया गया। परिवार परामर्श केन्द्र में गंगाधर शुक्ल, शशि कुमार भारती, राजमंगल मौर्या, संतोष ओझा, म0हेड0अ0 कलावती, का0 कलावती, का0 प्रकाश दीक्षित मौजूद रहे।