उन्नाव :
गंगाघाट पुलिस ने 20 लाख के जेवर और ढाई लाख कैश समेत चोर गिरफ्तार।
दो टूक : उन्नाव जनपद के कोतवाली
गंगाघाट पुलिस टीम ने चोरी की का खुलासा करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकदी संग 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने मे कामयाब रही।
विस्तार :
थाना गंगाघाट क्षेत्र के कर्मी बिजलामऊ गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हरीश त्रिवेदी पुत्र रामसेवक त्रिवेदी, निवासी कर्मी बिजलामऊ को गिरफ्तार किया है।
इस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के मुताबिक, 2 अक्टूबर 2026 को जितेन्द्र कुमार की तहरीर पर थाना गंगाघाट में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद 4 अक्टूबर की रात आजाद मार्ग महदिनवा कट के पास, चौकी जाजमऊ क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरी के आभूषण और 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए।
बरामद सामान में सोने की चैन, हार, लॉकेट, झाला, झुमका, मांग टीका, अंगूठी, नथ और कील के अलावा चांदी की पाजेब, पायल, हाथफूल, बिछिया, हाफपेटी और 10 सिक्के शामिल हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विनोद सिंह तथा कांस्टेबल अंकुर तोमर, रोहित गौतम, अर्जुन मथुरिया, रमेश चन्द्र, सिकन्दर बाबू और जयवीर सिंह शामिल रहे।
