रविवार, 25 अक्टूबर 2026

गोण्डा- घर से नकदी व जेवर चोरी, ग्रामीणों में दहशत, इटियाथोक के मध्यनगर में चोरों का आतंक, 13 दिन में हुई दूसरी चोरी

शेयर करें:
गोण्डा- इटियाथोक थाना क्षेत्र के मध्यनगर गांव में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने रोजगार सेवक दिलीप सिंह के घर को निशाना बनाकर पांच हजार नकद व चांदी के आभूषण पार कर दिए। तेरह दिन के अंदर गांव में चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। पीड़ित दिलीप सिंह के अनुसार वह पत्नी के इलाज के लिए लखनऊ गए थे। घर पर माता- पिता मौजूद थे और वह लोग बरामदे में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर पीछे के रास्ते छत से घर में घुसे। कमरे में रखा बक्सा उठाकर खेत में ले गए और उसमें रखे नकदी व जेवरात निकाल लिए। रात करीब 3 बजे मां की नींद खुली तो देखा अंदर का दरवाजा रस्सी से बंधा हुआ था।
थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया की प्रकरण संज्ञान में आया है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बता दे कि 12 अक्टूबर को इसी गांव में चितरंजन सिंह उर्फ लाल साहब के घर से नकदी व जेवरात चोरी हुए थे।