गोण्डा- थाना मोतीगंज पुलिस ने अवैध देशी तमंचा के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 3.10.2026 को थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान कहोबा डुमरियाडीह मुख्य मार्ग, दलपतपुर मोड़, बहद ग्राम नेवादा कुन्दुरखा के पास से 1 अभियुक्त आलोक सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह निवासी ग्राम गौरवा कानूनगो, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 1 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना मोतीगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
आलोक सिंह पुत्र कृष्णदेव सिंह निवासी ग्राम गौरवा कानूनगो, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 217/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा।
बरामदगी-
01- अदद देशी तमंचा 315 बोर
02- 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
