रविवार, 25 अक्टूबर 2026

गोण्डा- अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त गिरफ्तार, 260 ग्राम गांजा बरामद

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 नगर पुलिस ने अवैध गांजा के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर 260 ग्राम गांजा बरामद किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में 24.10.2026 को उपनिरीक्षक विभव तिवारी मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कटहा घाट रोड स्थित गोदाम के पास से संदिग्ध व्यक्ति संदीप वर्मा पुत्र गणेश वर्मा, निवासी नयापुरवा सिध्दौर, थाना असंदा, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल 63 पैकेटों में 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
बरामदगी—
कुल 63 पैकेट गांजा 
कुल वजन करीब 260 ग्राम 
58 छोटे पैकेट — करीब 210 ग्राम 
05 बड़े पैकेट — करीब 50 ग्राम
पंजीकृत अभियोग—
मु0अ0सं0 975/26, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।