गोण्डा- थाना करनैलगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 10.9.2026 को थाना कोतवाली करनैलगंज क्षेत्रांर्गत रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना को0 करनैलगंज में तहरीर दी गयी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को उमेश यादव पुत्र राजेन्द्र यादव द्वारा बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना को0 करनैलगंज में सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
थाना कोतवाली करनैलगंज पुलिस द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भुल्लर पुरवा स्थित अभियुक्त के घर पहुंचकर अभियुक्त उमेश उर्फ ननके को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त— उमेश उर्फ ननके पुत्र राजेन्द्र प्रसाद उर्फ लालबत्ती, निवासी ग्राम पारा भुल्लर पुरवा, थाना जरवल रोड, जनपद बहराइच,,
पंजीकृत अभियोग—
