सोमवार, 5 अक्टूबर 2026

गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ दुराचार करने के फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शेयर करें:
गोण्डा- थाना को0 देहात पुलिस ने नाबालिग लडकी के साथ दुराचार करने के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना कोतवाली देहात क्षेत्र की निवासिनी वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दी गई कि 12.9.2026 की रात्रि उसकी नाबालिग पुत्री घर के बाहर बाथरूम करने गई थी। आरोप है कि पड़ोसी चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा पुत्र सालिकराम वर्मा द्वारा बालिका को जबरन अपने घर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया गया तथा घटना के संबंध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। वादिनी द्वारा आरोपी पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। 
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में 5.10.2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में फरार अभियुक्त चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा को उसके घर ग्राम पकड़ी कैशवार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
चुम्मन उर्फ अभिषेक वर्मा पुत्र सालिक राम वर्मा, निवासी ग्राम पकड़ी कैशवार, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 898/2026 धारा 65(1)/64(2)(M)/115(2)/352/351(3) बीएनएस, 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट, थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा।