रविवार, 20 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :जंगली सूअर का आतंक खत्म,ग्रामीणों और वन विभाग ने घेरकर मार गिराया।||Sultanpur:The wild boar menace has ended; villagers and the forest department have surrounded and killed it.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
जंगली सूअर का आतंक खत्म,ग्रामीणों और वन विभाग ने घेरकर मार गिराया।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र के परसौहा कल्याणपुर गांव और आसपास के इलाकों में कई दिनों से आतंक मचा रहे जंगली सूअर को रविवार को ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मार गिराया। सूअर के हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।
विस्तार :
बताया गया कि 19 सितंबर को जंगली सूअर ने कल्याणपुर-परसौहा समेत आसपास के गांवों में करीब आधा दर्जन लोगों पर हमला किया था। हमले में कल्याणपुर निवासी उदयराज पाल (65) की मौत हो गई थी। लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय बना हुआ था।
रविवार को वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अभियान चलाया।काफी मशक्कत के बाद जंगली सूअर को मार गिराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।