मंगलवार, 15 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :अभियंता दिवस पर रक्तदान कर इंजीनियरों ने दिया मानवता की सेवा का संदेश।||Sultanpur:Engineers gave the message of service to humanity by donating blood on Engineer's Day.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
अभियंता दिवस पर रक्तदान कर इंजीनियरों ने दिया मानवता की सेवा का संदेश।
दो टूक : भारत रत्न अभियंता एम. विश्वेश्वरैया की जयंती, अभियंता दिवस एवं स्व. इं. आर.के. दत्ता के निर्वाण दिवस पर उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। लोक निर्माण विभाग के सुल्तानपुर गेस्ट हाउस में जिला अध्यक्ष इं. मनीष कुमार की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
अभियंता दिवस एवं स्व. इं. आर.के. दत्ता के निर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में एम. विश्वेश्वरैया और स्व. आर.के. दत्ता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके योगदान को याद किया गया। इसके बाद जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर आयोजित हुआ, जिसमें महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में इं. अमरदीप, इं. राजकिशोर वर्मा, इं. प्रवीण कुमार, इं. पवन वर्मा, इं. पवन पाल, इं. अतुल वर्मा, इं. मनोज गुप्ता, इं. शिवकुमार, इं. रजनीश कुमार और जिला अध्यक्ष इं. मनीष कुमार सहित अन्य अभियंता शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन सिंचाई विभाग के इं. रजनीश त्रिपाठी ने किया। जिला अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि अभियंताओं की जिम्मेदारी केवल निर्माण एवं विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की मदद और सामाजिक सेवा में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। रक्तदान के माध्यम से महासंघ ने मानवता की सेवा और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया।