शनिवार, 19 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।||Sultanpur:DM and SP listened to public problems at the Sampoorna Samadhan Diwas in Kadipur.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं।
दो टूक : सुल्तानपुर के तहसील कादीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई की।
समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। डीएम और एसपी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने कहा कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। इस दौरान राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे !!