गुरुवार, 17 सितंबर 2026

सुल्तानपुर :गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान।Sultanpur:A young woman jumped from the Gomti Bridge, but her life was saved due to the prompt action of the administration.||

शेयर करें:
सुल्तानपुर :
गोमती पुल से युवती ने लगाई छलांग, प्रशासन की तत्परता से बची जान।
दो टूक : सुल्तानपुर जनपद के थाना कुड़वार क्षेत्र गोमती नदी के पुल से गुरुवार को एक अज्ञात युवती ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना की जानकारी मिलते ही कुड़वार प्रशासन के हाथ-पांव फूलने के बजाय तुरंत हरकत में आ गए। प्रशासन और गोताखोरों की टीम ने बिना समय गंवाए नदी में उतरकर युवती की तलाश शुरू कर दी।
कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से एक अनमोल जिंदगी बच गई। फिलहाल युवती की हालत ठीक बताई जा रही है, हालांकि वह अभी किसी से बातचीत नहीं कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन प्रशासन और गोताखोरों की मुस्तैदी ने “डूबते को तिनके का सहारा” वाली कहावत को सच कर दिखाया। समय रहते मदद पहुंचने से बड़ा हादसा टल गया।
युवती की पहचान अभी नहीं हो सकी है। प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।