अम्बेडकर नगर :
मोटर पंप चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर जनपद के थाना
भीटी पुलिस टीम ने चोरी का मोटर पंप चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल बरामद किया। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
विस्तार :
थाना भीटी इस्पेक्टर के बी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र में मोटर पंप चोरी की घटना का पुलिस टीम ने खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किया गया मोटर पंप और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना भीटी क्षेत्र खजुरी गांव निवासी श्याम नारायण के बोरिंग पर लगा मोटर पंप चोरी होने की शिकायत के बाद भीटी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपितों की तलाश शुरू की।
इसी क्रम में पुलिस ने तेजापुर मोड़ के पास से कुलदीप और रंजीत निवासी रुदऊपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपित चोरी किए गए मोटर पंप को मोटरसाइकिल पर लादकर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने उन्हें दबोच लिया।
चोरी का माल और बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का मोटर पंप और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस की कार्रवाई से चोरी की घटना का खुलासा होने के साथ ही आरोपितों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक केबी सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता का संदेश गया है। पुलिस टीम लगातार अपराध और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेश कुमार, हेड कांस्टेबल महमूद अहमद, हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार, कांस्टेबल आलोक कुमार, रिजर्व कांस्टेबल रितेश पाठक और कांस्टेबल विनय कुमार यादव शामिल रहे।
