अम्बेडकर नगर :
किसान मोर्चा ने बस्तियों में चलाया स्वच्छता अभियान।।
कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी की दीर्घायु की कामना।
।।पूनम तिवारी।।
दो टूक : अम्बेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। भीटी क्षेत्र के खजुरी मंडल स्थित बूथ संख्या 423 पर आयोजित अभियान में कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियान में किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राम किशोर राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं संयोजक राजमणि सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान गौड़ समाज एवं अति पिछड़े समाज की बस्तियों में कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर साफ-सफाई की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा और समर्पण की भावना से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में दिलीप तिवारी, रामचंद्र गोस्वामी, मदनलाल अग्रहरि, रामबहोर यादव, मोहन शर्मा, नंदन गौड़, रघुनाथ गौड़, कृपा शंकर दुबे, पंकज चतुर्वेदी, भोलानाथ जायसवाल, अनिल मिश्रा समेत बड़ी संख्या में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
