लखनऊ :
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान।।
दो टूक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जन कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति की ओर से गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जनसेवा का संदेश दिया।
शिविर में युवा मोर्चा महामंत्री अमित त्रिपाठी, महानगर उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश-5 संजय तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह और महिला मोर्चा की मीरा पांडे समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।
वहीं भारतीय जन कल्याण एवं ग्रामीण विकास समिति की अध्यक्ष आरती सिंह, प्रबंधक विवेक वाजपेयी और कोषाध्यक्ष अंजली वाजपेयी सहित समिति के अन्य सदस्यों ने भी रक्तदान कर अभियान में सहभागिता की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन परिस्थितियों में किसी का जीवन बचाने में अहम भूमिका निभा सकता है।
आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जनसेवा और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। समिति भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रहेगी।
