गोण्डा।
जिले के इटियाथोक क्षेत्र में 13 सितम्बर को दिन में विजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए पावर हाउस पर तैनात अवर अभियंता अंकुर सिंह ने बताया कि 33 केवी विद्युत लाइन पर (इटियाथोक से बेंदुली के बीच) पेड़ों की कटाई एवं छंटाई का कार्य होना है। इस कारण विद्युत उपकेन्द्र इटियाथोक की विद्युत आपूर्ति 13.09.2026 को सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बाधित रहेगी। कार्य पूर्ण होने के उपरांत विद्युत आपूर्ति यथाशीघ्र बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्य की स्थिती के अनुसार विद्युत आपूर्ति निर्धारित समय से पहले भी बहाल की जा सकती है और कार्य अधिक होने पर आगे कुछ घंटे का और भी समय लग सकता है। जेई ने कहा कि आगामी त्योहारो को देखते हुए जनता को बेहतर व निर्बाध विजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से आलाधिकारियों के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।
